मोदी और ममता को किसने जिताया

पश्चिम बंगाल का चुनावी रण समाप्त हो गया | जनता ने ऐलान कर दिया कि ममता बनर्जी ही फिर से सूबे की मुख्यमंत्री होंगी | राज्य को चलाने के लिए उन्हें और कोई स्वीकार नहीं है | भाजपा ने भी यह चुनाव पूरी ताकत से लड़ा था| इसलिए जनता ने उन्हें भी खाली हाथ नहीं जाने दिया | इसलिए बंगाल के चुनाव में भाजपा के लिए जनता का आदेश है कि मजबूत विपक्ष के रूप में हमारी सेवा करो | अगले 5 सालों के बाद फिर से आपकी वापसी पर विचार होगा | 

2019 के चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता ने मोदी को वोट किया था | 2019 के परिणामों से खुश होकर ही भाजपा फिर से मैदान में कूदी थी | आखिर वह कौन सी आबादी थी जिसने मोदी को जिताया था और भाजपा को न कह दिया | आखिर वोटरों का वह कौन सा वर्ग है जो कभी मोदी को जिताता है और कभी ममता को राज गद्दी पर बिठा देता है |

चलो ज्यादा क्या इंतजार करवाना | मोदी को वोट देने वाला वर्ग था महिला वर्ग | 2019 के चुनाव का विश्लेषण करने वाले मानते हैं कि मोदी की जीत में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है | बस इसी वर्ग को ममता ने भी रिझाने का काम किया | जिन महिलाओं ने पिछले चुनाव में मोदी को वोट दिया था उन्हीं महिलाओं ने इस चुनाव में ममता बनर्जी को वोट देकर फिर से मुख्यमंत्री बनाया है | 

एक तरफ बंगाली अस्मिता का सवाल और दूसरी और ममता बनर्जी की तरफ से शुरू की गई योजना रुपश्री, कन्याश्री, सरकार आपके द्वार जैसी योजनाओं ने महिलाओं को अपनी और आकर्षित करने में सफलता प्राप्त की | अब 2021 का चुनाव और उसके परिणाम तो आ गए हैं | आने वाले 2024 के चुनाव में यह महिलाएं किस ओर का रुख करेंगी यह देखने की बात होगी | 

डॉ. कन्हैया झा 
Dr. Kanhaiya Jha

0 टिप्पणियाँ: