बंगाल में कांग्रेस का क्या हुआ

बंगाल का हाईप्रोफाइल चुनाव समाप्त हो गया | ममता बनर्जी को 200 से ज्यादा सीटें मिली | इस जीत के साथ ही ममता बनर्जी तीसरी बार सूबे की मुख्यमंत्री बनने जा रही है | वहीँ भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना जनाधार बढाते हुए 3 से बढ़कर 77 का आंकड़ा हुआ | हालाँकि की भाजपा के रणनीतिकार शुरू से दावा कर रहे थे की बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की 200 से अधिक सीटें आने वाली है | लेकिन जनता ने उन्हें अभी विपक्ष में बैठने का ही जनादेश दिया है |

बंगाल कभी वामपंथियों का गढ़ रहा है | 10 साल पहले ममता बनर्जी की अगुवाई में वामपंथियों को हटाने का अभियान ममता बनर्जी ने चलाया था | उसी तर्ज पर भाजपा ने भी ममता को हटाने के लिए अभियान चलाया | लेकिन भाजपा को उतना जनसमर्थन प्राप्त नहीं हुआ जिससे सरकार बन सके |

बंगाल के रिजल्ट के शोर शराबे में कांग्रेस का क्या हाल हुआ इसकी चर्चा बहुत ही कम हुई है | कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी और सबसे लम्बे समय तक राज करने वाली पार्टी रही है | इस राष्ट्रीय पार्टी का आख़िरकार बंगाल में क्या हाल हुआ | 

डॉ. कन्हैया झा 

(Dr. Kanhaiya Jha)


0 टिप्पणियाँ: