पकड़ा गया ऑक्सीजन का काला ‘चोर’

देश इस सदी की सबसे भयावह त्रासदी को झेल रहा है| केंद्र तथा राज्य सरकारें जनता की मदद करने के लिए सभी उपाय कर रही है | लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कालाबाजारी जोरों पर है | लोग जरूरी दवाई तथा ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए तरस रहे हैं | 

दिल्ली में खान मार्किट के खान चाचा रेस्टोरेंट से 96  ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद हुए हैं | पुलिस की छापेमारी में इसे पकड़ा गया है | दिल्ली के पोश इलाके में इस प्रकार की गतिविधियाँ यह दर्शाती है कि किस प्रकार नेताओं के संरक्षण में इस प्रकार के कार्यों को अंजाम दिया जाता है | इससे पहले भी लोधी कॉलोनी पुलिस द्वारा छतरपुर के एक फार्महाउस पर 419 कंसंट्रेटर बरामद हुए थे | 

इस सभी छापेमारी में जिस व्यक्ति का नाम सबसे अधिक आ रहा है वह है नवनीत कालरा | प्रश्न यह उठता है कि जब देश इस प्रकार के संकट से जूझ रहा है तो आखिर किस के शह में यह लोग इस प्रकार की घिनौनी हरकतें करते हैं | 

निश्चित ही ऐसे लोग देश और समाज के लिए दुश्मन है | जो मानव संकट के समय भी अपने बुरे कामों को करने से बाज़ नहीं आते हैं | 

डॉ. कन्हैया झा 
Dr. Kanhaiya Jha

0 टिप्पणियाँ: