राजधानी दिल्ली में कोरोना से हाहाकार

राजधानी दिल्ली में कोरोना कहर के बीच मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज 12 बजे प्रेस कांफ्रेस करने जा रहे हैं | दिल्ली के लगभग सभी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हिया | अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की हालत नाज़ुक हो रही है | वहीँ दूसरी तरफ दिल्ली हाई कोर्ट में फिर से ऑक्सीजन संकट के लिए सुनवाई है | कल कोर्ट ने कहा थी कि यह राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराये | आज दोपहर 3 बजे हाई कोर्ट में फिर से मैक्स हॉस्पिटल की याचिक पर सुनवाई होने जा रही है | 

दिल्ली का ऐसा कोई हॉस्पिटल नहीं है जहाँ लोग बेड के लिए परेशान नहीं हो रहे हों | इस बीच यह भी खबर है कि दिल्ली के माता चन्नन देवी हॉस्पिटल में अब केवल 8 घंटें का ऑक्सीजन ही बचा है | वहीँ कल इसी प्रकार की खबरे सर गंगा राम हॉस्पिटल से भी आई थी | 

कराहती दिल्ली को बचाने के लिए सरकारों को अब कुछ कड़े कदम उठाने चाहिए जिससे परेशान जनता का बोझ कुछ दूर हो |

एक तरफ जहाँ लोगों के काम धंधें चोपट हो रहे हैं वहीँ दूसरी और परिवार के सदस्यों का यों अचानक चले जाना सभी को डरा रहा है |

आज ही की बात है जब दिल्ली के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के बड़े नेता डॉ ए के वालिया का कोरोना से निधन हो गया | वहीँ कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी के बड़े बेटे का भी निधन कोरोना से हो गया है | सरकार को जल्द से जल्द समस्या के समाधान का रास्ता निकलना चाहिए|

Dr. Kanhaiya Jha
(डॉ. कन्हैया झा )

0 टिप्पणियाँ: